तो ये है लड़कियों के सिंगल रहने का राज….

google

हर लड़की के अपनी शादी से जुड़े कई सपने होते हैं और शादी से जुडी उनकी एक अनोखी सोच होती हैं।लेकिन आजकल के हो रहे बदलाव को लेकर वे शादी के नाम से पीछे हटने लगती है। क्योकि आजकल लोगो की सोच इतनी बदल गई है की लड़कियाँ न ही शादी करना छाती है और न ही बॉयफ्रेंड बनाना चाहती है। आपको बता दे की आज के मॉडर्न समय में लड़कियों की सोच में भी कई बदलाव आने लगे हैं। कई लडकियां है जो अनमैरिड रहना ही पसंद करती हैं। इसके पीछे उनकी कई वजह होती हैं।

आजकल के लोगो का सबसे बड़ा सवाल

आपने अक्सर सुना होगा की जैसे ही लड़कियाँ थोड़ी बड़ी होती है उनको ताने सुनने को मिलने लगते हैं कि अब तो शादी कर लो। अगर और देर करी तो अच्छा लड़का या लड़की नहीं मिलेगा। आखिर कब करोगे शादी? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर उस युवा को सुनने मिलते हैं जो इस वक्‍त मैरिज के दहलीज पर खड़े हैं। ऐसे में कुछ ऐसी लड़कियां भी सामने आ रही हैं, जो शादी नहीं करना चाहती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्‍यों लड़कियाँ सिंगल रहना चाहती है।

 

घर वालो के दबाव से करनी पड़ती है शादी

आजकल लड़कियों के सिंगल रहने की वजह ये है की उनको मनपसंद लड़का नहीं मिलता इसलिए लड़कियां शादी नहीं करतीं। लेकिन बहुत सी लड़कियां हैं,जो घर वालों के दबाव में आकर शादी कर लेती हैं लेकिन ज्यादातर लड़कियां मनपसंद लड़का नहीं मिलने की वजह से वो सिंगल ही रहना पसंद करती हैं।लड़कियों के सिंगल रहने की कई वजह होती है।

आखिर इतनी ही देर क्यों सेक्स कर पातें है पुरुष – जानकर होंगे हैरान

लड़कियां होती धोखेबाज ?

वैसे देखा जाये तो आजकल की युवा पीढ़ी में कोई भी लड़का या लड़की सिंगल नहीं है। क्योकि ज्यादातर लड़कियों के बॉयफ्रेंड् और लड़को की गर्लफ्रेंड होती है। क्योकि आजकल हर लड़की या लड़का को एक ऐसे इंसान की जरुरत होती है।जिससे वह अपनी हर तरह की बाते शेयर कर सके तथा अपना अकेलापन बाँट सके। लेकिन कभी -कभी लोग इसी कारण धोखे व हवस का शिकार हो जाते है। जिनमे से ज्यादातर लड़कियों को ही धोखे मिलते है।

लड़कियां हर रिश्ता दिल से निभातीं हैं

क्योकि लड़कियां कोई भी रिश्ता हो दिल से निभाती है।हर रिश्ते की अहमियत समझती है। शायद अपने इसी नेचर की वजह से लड़कियां धोखे और हवस का शिकार हो जाती है। यही कारण है की एक बार धोखा खाने के बाद उनकी हिम्मत टूट जाती है और वे दोबारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहती। कहि न कहि यह वजह भी उनके शादी न करने का कारण होता है।

करियर हो जाता है ख़राब

जैसा की आप सब को पता है की शादी के बाद कहीं न कहीं सीधा असर लड़कियों के प्रोफेशन पर पड़ता है, क्योंकि उन्हें दफ्तर के साथ-साथ परिवार को भी देखना होता है। शादी के बाद लड़कों की जिंदगी तो जैसी थी वैसी ही रहती है।उनकी जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते हैं। इसलिए आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं। वक्त के साथ उनमें इतनी मैच्योरिटी आ जाती है कि उन्हें जिंदगी में किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती और वह नहीं पसंद करती कि कोई उन्हें एंटरटेन करे।

लोगो की रोक टोक

लड़कियां चाहे कितना भी पढ़ी हो लेकिन शादी के बाद उनकी पढ़ाई धरी की धरी रह जाती है। बेशक वह घर और ऑफिस दोनों एक साथ मैनेज कर लें लेकिन दोनों संभालने के बाद भी हसबैंड और परिवार वाले कभी खुश नहीं होते। आज के समय में हर लड़की अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती है। उन्हें यह बिल्कुल पंसद नहीं होता कि कोई भी किसी भी बात को लेकर उन्हें बार-बार टोके। इसलिए इस व्यव्हार से ज्यादा अच्छा लड़कियां को सिंगल रहना लगता है।

क्या हुआ ? जब पोर्नस्टार सनी लियोन ने पहली बार किया था सेक्स…

सैक्रिफाइस करना

शादी के बाद लड़की को अपने सरनेम से लेकर कपड़ों तक, हर चीज सैक्रिफाइस करनी पड़ती है। धीरे-धीरे उनकी पसंद नापसंद और पार्टनर की पसंद ही उनकी खुशी बन जाती है। ऐसी समय में लड़कियों का दोबारा से अनमैरिड हो जाने का दिल करता है। हर लड़की चाहती है कि वह अपनी पसंद के कपड़े पहने लेकिन जब उसे कोई ऐसा करने से कोई रोकता है तो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वह सोचती है कि यहीं अगर वह अनमैरिड होती तो वह अपने पसंद के कपड़े पहन सकती थी।

प्राइवेसी नाम तो भूल ही जाओ

आपको बता दे की लोगो का कहना होता है की शादी के बाद अगर लड़का लड़की में प्राइवेसी है तो वह रिश्ता अच्छा नहीं है। सिर्फ लड़का ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी शादी के बाद प्राइवेसी का पूरा हक होता है। फिर चाहे वह अपने पति के साथ अकेले बाहर जाना चाहती हो या फिर अपने पति के कोई बात शेयर न करना चाहती हो। शादी के बाद लड़के तो फ्री माइंड होकर घूम सकते हैं लेकिन लड़कियों के साथ तो शादी का टैग लग जाता है और यह टैग एक ऐसा टैग है की इसके लग जाने के कारण आपके दोस्त भी बात करने से कतराते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − one =