RBL Credit Card Payment : दोस्तों RBL Credit Card क्या है, RBL Credit Card Payment कैसे करते हैं और सबसे बेहतर Credit Card कैसे प्राप्त किया जाए इन सब की पूरी जानकारी आज आम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं। तो दोस्तों अगर आप भी Credit Card का इस्तेमाल करते हैं या नया Credit Card निकलवाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत ही ज़्यादा उपयोगी है इसी लिए इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें और Credit Cards से सम्बंधित पूरी जानकारी हासिल करें। आप लोग इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं इसकी भी जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे।
जाने क्या है RBL Credit Card ?
दोस्तों Credit Card एक छोटा प्लास्टिक कार्ड है जिसे उधार पत्रक भी कहा जाता है। यह कार्ड एक विशिष्ठ भुगतान प्रणाली के उपयोगकर्ताओं के लिए जारी किए जाते है जिससे वह वस्तुएं उधार खरीद सकते हैं और बाद में इन वस्तुओं का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कार्ड के उपभोक्ताओं को उधार की एक समय सीमा दी जाती है जिसमे वह खरीदे हुए सामान के भुगतान के लिए रूपए प्राप्त कर सकता है और नकद रूपए निकाल भी सकता है। आज के समय में Credit Card सभी के लिए एक ज़रूरत बन चुका है।
खरीदारी के अलावा भी कई महत्वपूर्ण कामों के लिए Credit Card इस्तेमाल किये जाते है। लेकिन एक तरफ जहाँ यह फायदेमंद हैं वहीँ इससे कई नुकसान भी हो रहे हैं। Credit Card का गलत इस्तेमाल अक्सर सुर्ख़ियों में आता रहता है जिससे लोग उधारी के जल में फंसते चले जाते हैं। यही कारण है कि कई लोग केवल Debit Card का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं क्युकी इससे आप सिर्फ उतने ही रूपए खर्च कर सकते हैं जितने आपके बैंक में जमा होते हैं जबकि Credit Card से उधार भी ख़रीदा जा सकता है।
API Full Form : API क्या है, कैसे काम करता है और इसके Full Form की पूरी जानकारी
RBL Credit Card के प्रकार? (Type of RBL Credit Card)
दोस्तों RBL Bank Credit Card आप लोगों के खर्च में काफी सहायता करता है और यह कई रिवॉर्ड प्रोग्राम के साथ उपलब्ध हैं। सभी RBL Credit Card खरीदारी, फ्यूल, मनोरंजन और फिल्मों आदि समेत कई तरह के खर्च पर रिवॉर्ड प्रदान करते है। यह सभी कार्ड ग्राहकों की आवश्यकता के हिसाब से पेश किये जाते हैं जिनसे आप सभी लोग खानपान, फिल्मों, खरीदारी आदि के खर्च पर कई प्रकार के लाभ का आनंद उठा सकते हैं। नीचे सभी प्रकार के RBL Bank Credit Card बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
RBL Credit Card | वार्षिक फीस (रु. में) | रिन्यूअल फीस (रु. में) | वेलकम गिफ्ट |
RBL Platinum Maxima Credit Card | 2,000 | 2,000 | कार्ड जारी होने के एक महीने के अंदर पहला ट्रांजेक्शन करने पर 800 रिवॉर्ड पॉइंट. |
RBL Platinum Delight Credit Card | 1,000 | 1,000 (1.5 लाख रुपए या ज़्यादा के वार्षिक खर्च पर माफ़) | कार्ड जारी होने के 60 दिनों में पहला ट्रांजेक्शन करने पर 4000 रिवॉर्ड पॉइंट. |
RBL Titanium Delight Credit Card | 750 | 750 (1.1 लाख रुपए या ज़्यादा के वार्षिक खर्च पर माफ़) | कार्ड जारी होने के 30 दिनों में पहला ट्रांजेक्शन करने पर 2000 रिवॉर्ड पॉइंट. |
RBL Platinum Maxima Card की विशेषताएं और लाभ
- इस कार्ड के जारी होने के बाद 30 दिनों के भीतर पहला ट्रांजेक्शन करने पर 8000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- बुकमायशो द्वारा टिकट बुक करने पर महीने में एक मुफ्त टिकट या 200 रु. की छूट मिलती है
- हर तीन महीनों में 2 बार एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त प्रवेश मिलता है
- कार्ड द्वारा 100 रूपए के हर ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- फ्यूल, रेस्टोरेंट, यूटिलिटी बिल का बिल भुगतान कार्ड से करने पर प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट को पाँच गुना तक बढ़ाया जा सकता है
- एक साल में 2 लाख रुपए या5 लाख रुपए खर्च करने पर 10,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- रिवॉर्ड पॉइंट को गिफ्ट वाउचर आदि के लिए रिडीम/उपयोग (1 रिवॉर्ड पॉइंट = 0.25 पैसे) कर सकते हैं
RBL Platinum Delight Credit Card की विशेषताएं और लाभ
- इस कार्ड के जारी होने के 60 दिनों में पहला ट्रांजेक्शन करने पर 4,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- कार्ड द्वारा 100 रूपए के सभी ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- एक महीने में कार्ड द्वारा 5 बार 1 हज़ार रूपए खर्च करने पर 1000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- सप्ताहांत में कार्ड का उपयोग करने पर, दो गुना अधिक रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट को फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, शॉपिंग वाउचर आदि के लिए रिडीम/उपयोग (1 रिवॉर्ड पॉइंट = 0.25 पैसे) कर सकते हैं
- कार्ड द्वारा 500 रूपए से 4 हज़ार रूपए तक का फ्यूल खरीदने पर फ्यूल सरचार्ज माफ़ हो जाता है और एक महीने में ज़्यादा से ज़्यादा 150 रूपए. का सरचार्ज माफ़ किया जाएगा
- कार्ड खोने या चोरी होने पर शून्य लायबिलिटी दी जाएगी अर्थात कार्ड से किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर कार्डधारक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी
RBL Titanium Delight Credit Card की विशेषताएँ और लाभ
- इस कार्ड की जॉइनिंग फीस देने पर वेलकम गिफ्ट के तौर पर 2 हज़ार रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- कार्ड जारी होने के बाद 60 दिनों के भीतर 10 हज़ार रूपए के खर्च पर 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- कार्ड द्वारा प्रति 100 रूपए के ट्रांजेक्शन पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है
- प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट को RBL पोर्टल पर दिए गए उत्पादों के लिए रिडीम/उपयोग किया जा सकता है
- बुधवार को बुकमायशो से टिकट बुक करने पर 1 टिकट मुफ्त या 200 रु. की छूट दी जाती है
- बुधवार को ग्रोसरी खरीदारी के लिए कार्ड का इस्तेमाल करने पर 20 रिवॉर्ड पॉइंट या 5% वैल्यूबेक दिया जाता है
- बुधवार को डोमिनोस (Dominos) या Pizza Hut से ऑर्डर करने पर 10% वैल्यूबेक मिलता है
- कार्ड द्वारा 500 रूपए से 4 हज़ार रूपए तक का फ्यूल खरीदने पर फ्यूल सरचार्ज माफ़ किया जाता है
- साल में 1 लाख 20 हज़ार रूपए खर्च करने पर 4 हज़ार रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- कार्ड द्वारा फ्यूल खरीदने पर5% फ्यूल सरचार्ज माफ़ किया जाता है
क्या है ATM का FULL FORM, कैसे करते हैं इसका उपयोग
कैसे करें RBL Credit Card Payment?
आप अपने RBL Credit Card Payment को कई भुगतान विधियों के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। नियत तारीख से पहले अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान आसानी से करने के लिए NEFT, NACH, नेट बैंकिंग, RBL MyCard ऐप या बिल डेस्क में से किसी एक को चुनना होगा। ऑनलाइन RBL Credit Card Payment की सुविधा आपको कहीं भी कभी भी बकाया देय राशि को चुकाने की अनुमति देती है। आपको बस एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है और आप अपने बकाया का तुरंत भुगतान करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, नेट बैंकिंग आदि का उपयोग कर सकते हैं।
आप अपने बैंक खाते से सीधे क्रेडिट कार्ड के बकाये का भुगतान भी कर सकते हैं और तुरंत सफल भुगतान के बारे में सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन तरीकों का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप चेक के माध्यम से RBL Credit Card Payment भी कर सकते हैं। आपको निम्नलिखित विकल्पों में से किसी भी विकल्प को चुनना होगा और RBL Credit Card Payment करना होगा
- RBL MyCard ऐप के द्वारा RBL Credit Card Payment
- Bill Desk के द्वारा RBL Credit Card Payment
- NEFT के द्वारा RBL Credit Card Payment
- नेट बैंकिंग के द्वारा RBL Credit Card Payment
- NACH सुविधा के द्वारा RBL Credit Card Payment
- चेक सुविधा के द्वारा RBL Credit Card Payment
RBL बैंक के अन्य Credit Card
- RBL Classic Reward Card
- RBL Classic Platinum Card
- RBL Classic Shopper Card
RBL Classic Reward Card
दुकानदारों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट जमा करना बहुत आसान होता है व RBL बैंक के यह Credit Card रिवार्ड पॉइंट के कलेक्शन को और ज़्यादा बेहतर बनाते हैं। इस कार्ड की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं
- इस कार्ड से 100 रूपए के हर ट्रांजेक्शन पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्ड का इस्तेमाल करते समय हर 100 रुपये के खर्च पर 8 रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त होते हैं
- सभी कार्डधारक अपने परिवार के लोगों के लिए 5 ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं
- इस कार्ड पर फ्लेक्सी सीमा सेवा का इस्तेमाल करके कई ऐड-ऑन और प्राथमिक कार्ड पर अंतर सीमाएं सेट करने का भी विकल्प मौजूद है
- कार्ड खो जाने या चोरी हो जाने पर शून्य लायबिलिटी मिलती है
RBL Classic Platinum Card
कार्डधारक इस RBL Credit Card द्वारा उसी समय खरीदारी और कमाई कर सकते हैं। इस कार्ड को स्वाइप करने पर हर बार रिवार्ड पॉइंट बैलेंस मिलता है। इस कार्ड की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं
- खरीदारी करने के लिए कार्ड द्वारा 100 रूपए के हर ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं
- कार्ड से अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन करने पर 2 गुना ज़्यादा रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- परिवार के कोई भी सदस्यों के लिए 5 ऐड-ऑन कार्ड लिए जा सकते हैं
- इस कार्ड को पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है
- कार्ड खो जाने या चोरी हो जाने पर शून्य लायबिलिटी दी जाती है
RBL Classic Shopper Card
यह Credit Card एक प्रकार का शॉपर कार्ड है जो बहुत ज़्यादा रिवॉर्ड प्रदान करता है और इन रिवॉर्ड को गिफ्ट वाउचर, को फ्लाइट, टिकट, मोबाइल रिचार्ज, होटल बुकिंग आदि के लिए रिडीम/उपयोग किया जा सकता है। इस कार्ड की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं
- इस कार्ड द्वारा प्रति 100 रूपए के सभी ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं
- चिप तथा पिन इस कार्ड को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं
- ऐड-ऑन कार्ड के लिए फ्लेक्सी क्रेडिट सीमा दी जाती है
RBL Credit Card Payment के लिए योग्यता और दस्तावेज
RBL Credit Card के लिए मुख्य शर्तें नीचे दी गई हैं
- आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी आवश्यक है
- आवेदक नौकरीपेशा या स्वयं रोज़गार (खुद अपना व्यवसाय करने वाला व्यक्ति) होना आवश्यक है
RBL Bank के किसी भी प्रकार के Credit Card के आवेदन लिए आपके पास पहचान पत्र, पता प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। निम्नलिखित दस्तावेजों को RBL Bank में स्वीकार किया जाता है
पहचान पत्र : आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड, कोई अन्य सरकारी आईडी जिसमें फोटो लगा हो
पता प्रमाण पत्र: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, यूटिलिटी बिल (तीन अहिनों से ज़्यादा पुराना नहीं), राशन कार्ड, कोई अन्य सरकारी दस्तावेज
आय प्रमाण पत्र : पिछले तीन महीनों की सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, हाल ही की बैंक स्टेटमेंट
RRB NTPC : यहाँ जाने परीक्षा, एडमिट कार्ड व अन्य पूरी जानकारी
RBL Credit Card Payment फीस और शुल्क
RBL Bank Credit Card के लिए फीस और शुल्क निचे दिए गए हैं। सभी फीस और शुल्क को बदला भी जा सकता है। कार्डधारकों को इन बदलावों के सम्बन्ध में सूचित किया जाएगा। इन सभी फीस और शुल्क पर 18% जीएसटी लागू हैं।
फीस/शुल्क | राशि |
ब्याज़ दर | 3.5% तक प्रति माह, 42% प्रति वर्ष |
कार्ड द्वारा ATM से नकदी निकालने पर | निकाली गई राशि का 2.5% (न्यूनतम 300 रु.) |
देरी से भुगतान पर शुल्क | बकाया राशि 15% (न्यूनतम 350 रु., अधिकतम 1,000 रु.) |
ओवर लिमिट शुल्क | 600 रु. |
शहर से बाहर के चेक पर फीस | 100 रु. |
चेक बाउंस/ऑटो डेबिट से समय पर भुगतान ना होने और शुल्क | 100 रु. |
फॉरेन करेंसी ट्रांजेक्शन | 3.50% |
डुप्लीकेट स्टेटमेंट फीस | 100 रु. |
ड्राफ्ट फीस | ड्राफ्ट अमाउंट का 2.5% (न्यूनतम 300 रु.) |
फ्यूल खरीदने पर शुल्क | राशि का 1% या 10 रु., जो भी ज़्यादा हो |
RBL Credit Card Payment के लिए ऐसे कैसे आवेदन
RBL Bank Credit Card के इस्तेमाल की ज़रूरत को समझता है। यह बैंक कई प्रकार के Credit Card ग्राहकों को प्रदान करता है जो सभी आर्थिक ज़रूरतों को समायोजित करता है यहाँ RBL Bank Credit Card के लिए आवेदन करने का तरीका निम्नलिखित हैं।
Step 1 : आवेदन करने के लिए Credit Card के विकल्प पर क्लिक करें
Step 2 : मांगी गई जानकारी में जैसे, नाम, पता, मासिक आय आदि को भरें
Step 3 : इसके बाद आपके सामने Credit Card की एक लिस्ट खुल कर आएगी और आप जिन जिन Credit Card के लिए योग्य होंगें वो सभी आपको लिस्ट में मिल जाएंगें
Step 4 : अपनी योग्यता को जानने के लिए Check Eligibility पर क्लिक करें, और मांगी गई जानकारी को भरें
Step 5 : अगर आप इसके लिए योग्य हैं तो एप्लीकेशन फॉर्म को भर के जमा कर दें
ऑनलाइन आवेदन के बाद आपको बैंक की तरफ से संपर्क किया जाएगा। बैंक के अधिकारी आपसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आपके पते पर आ जाएंगे और आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की बैंक जांच करेंगे। यदि सब सही सही रहता है तो आपको दिए गए पते पर कुछ ही दिनों बाद कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
RBL Credit Card Payment के रिवॉर्ड प्रोग्राम
RBL Credit Card बहुत प्रकार के रिवॉर्ड प्रोग्राम के साथ मिलते हैं। इसके कार्डधारक को कार्ड का इस्तेमाल करने पर रिवॉर्ड दिए जाते हैं और इन रिवॉर्ड को गिफ्ट वाउचर आदि के लिए भी रिडीम/उपयोग किया जा सकता है। रिवॉर्ड ऑफर के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
क्रेडिट कार्ड | रिवॉर्ड पॉइंट |
RBL बैंक क्लासिक रिवॉर्ड कार्ड | कार्ड द्वारा प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट. |
अंतर्राष्ट्रीय खर्च के लिए कार्ड द्वारा प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 8 रिवॉर्ड पॉइंट.· | |
RBL बैंक क्लासिक प्लैटिनम कार्ड | कार्ड द्वारा प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट. |
अंतर्राष्ट्रीय खर्च के लिए कार्ड द्वारा प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट.· | |
RBL बैंक क्लासिक शोप्पेर्स कार्ड | कार्ड द्वारा भारत और विदेश में प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट. |
RBL Credit Card Payment की ग्राहक सेवा
RBL Bank Credit Card के उपभोक्ता कॉल और ईमेल द्वारा RBL Bank के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर सकते हैं
- RBL Bank Credit Card ग्राहक सेवा टोल फ्री नंबर : 1800 121 9050
- RBL Bank Credit Card ग्राहक सेवा फैक्स नंबर : 0231 2657386
- RBL Bank Credit Card ग्राहक सेवा ईमेल आईडी: [email protected]
मेल और कोरियर के लिए पता
RBL Bank लिमिटेड
महावीर, श्री शाहू मार्केट यार्ड,
कोल्हापुर – 416005
महाराष्ट्र राज्य, भारत
way2sms क्या है और इससे कैसे करे Free SMS Send?
RBL Credit Card Payment से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर
Question : Credit Card चोरी हो जाने या खो जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए?
Answere : ऐसे में सर्वप्रथम 1800 121 9050 पर कॉल कर RBL बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारि को इसकी जानकारी देना चाहिए। यह बैंक के अधिकारी आपकी सहायता करेंगे।
Question : क्या ATM से नकदी निकालने के लिए RBL Credit Card का इस्तेमाल किया जा सकता है?
Answere : जी हाँ, कैश लिमिट के आधार पर ATM से नकदी निकाली जा सकती है।
Question : क्या RBL Credit Card का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है?
Answere : जी हाँ, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन सभी ट्रांजेक्शन और खरीद के लिए Credit Card का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Question : ऐड-ऑन Credit Card से क्या है?
Answere : ऐड-ऑन Credit Card वह अतिरिक्त कार्ड होते हैं जो आपके Credit Card अकाउंट पर दिए जाते है। इसका इस्तेमाल कार्डधारक के परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया जा सकता है। ऐड-ऑन Credit Card के उपभोक्ता को लगभग वो सभी सुविधाएँ मिलती हैं जो मुख्य Card के उपभोक्ताओं को मिलती हैं।