जम्मू-कश्मीर में हुए DDC इलेक्शन में जीत के बाद गुपकार गठबंधन पर BJP का हमला

Jammu Kashmir ddc election
image source - google

जम्मू कश्मीर में हुए DDC इलेक्शन में BJP को अन्य पार्टियों से काफी बढ़त मिली और कई पार्टियों से मिलकर बना गुपकर गठबंधन भी वोटों के मामले में BJP को हरा नहीं पाया। इस जीत से BJP बहुत खुश है और गुपकर गठबंधन पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि DDC चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। 51% से अधिक पोलिंग हुई। जो पिछले चुनावों की तुलना में बहुत अच्छी थी। गुपकार गैंग में बहुत से दल इकट्ठा होकर भी भाजपा और मोदी जी को चुनौती नहीं दे पाए। BJP को जम्मू कश्मीर में 75 सीटें मिलीं जोकि सबसे ज़्यादा है।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट शेयर 38.74% है और गुपकार गैंग का कुल वोट 32.96% है। भाजपा को कुल 4,87,364 वोट मिले और NC, PDP तथा कांग्रेस का कुल वोट मिलाकर 4,77000 है जो भाजपा के वोट से काफी कम है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि DDC चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई, लोगों की आशा की जीत हुई और पीएम मोदी जी ने जो कश्मीर के लिए सोचा ये उसकी जीत है। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। BJP को 75 सीटें मिली, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट,PDP को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − 4 =