बहराइच की बलहा विधानसभा सीट से भाजपा की सरोज सोनकर जीती

balaha saroj sonkar bjp

बहराइच की बलहा विधानसभा सीट से भाजपा की सरोज सोनकर ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी किरण भारती को 46481 मतो से हराया। वही इस सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गयी। इस सीट को सुरक्षित सीट माना जाता है।

इस बार इस सीट से कुल 11 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा शुरुआत से ही इस सीट पर बढ़त बनाये हुए थी। और आखिर तक बढ़त बरकारर थी। सूत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सरोज सोनकर(भाजपा) को कुल 89627 वोट मिले हैं।

सरोज सोनकर (भाजपा) 89627  वोट पाकर पहले स्थान पर
किरण भारती (सपा) 43146 वोट दूसरे स्थान पर
रमेश गौतम (बसपा) 31633  वोट तीसरे स्थान पर
मन्नू देवी (कांग्रेस) 1350 वोट चौथे स्थान पर रहीं

सभी आंकड़े सूत्रों से प्राप्त हैं। अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

About Author