भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश जोशी का हुआ निधन

google

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दे की उनका उपचार भोपाल में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उसी दौरान 11.24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया से अलविदा हो गए। जानकारी के मुताबिक वे करीब तीन साल से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

आपको बता दे की कैलाश जोशी भाजपा के एक बड़े राजनेता थे। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। कैलाश चंद्र जोशी मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।तथा भोपाल से सांसद भी रहे हैं।

सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस

उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने।1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।

About Author