हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स कि लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इस बार 9 महिलाओं समेत 78 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिउहा (कुरुक्षेत्र), पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा (सोनीपत जिला) तथा रेसलर बबीता फोगाट को दादरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है।

यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुई राजकुमारी रत्ना सिंह

भाजपा ने 38 कैंडिडेट्स को पर दुबारा दांव खेला है तथा 7 विधायकों का टिकट काटा है। भाजपा ने इस बार 2 मुस्लिम प्रत्यशियों को भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत एकाजमाने का मौका दिया है।

About Author