BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का पश्चिम बंगाल दौरा, ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा…

bjp national president jp nadda
image source - google

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर आज पहुंचे। बर्धमान में उन्होंने जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा आपने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और जिस गर्मजोशी के साथ आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है।

आज मैंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी मैं उनसे दान लेने वाला हूं, इस तरह से आज से लेकर 24 तारीख़ तक हमारे कार्यकर्ता चालीस हज़ार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे।

हमारे कार्यकर्ता दुर्गा मां की सौगंध खाएंगे कि उनकी लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा। हमारी सरकार आएगी तो कृषक की लड़ाई लड़ कर पश्चिम बंगाल में उन्हें न्याय दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

ममता सरकार पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने WB सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे। लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है।

ममता जी ने जिस तरह से बंगाल को मुसीबत में धकेला है उससे लोग निजात पाना चाहते हैं। चाहे वो प्रशासन का राजनीतिकरण हो, भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देना हो या फिर राजनीति का अपराधीकरण हो। आम आदमी आज त्रस्त है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + eleven =