रीता बहुगुणा जोशी और उनके परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

grand daughter of rita bahuguna joshi

यूपी प्रयागराज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती ‘कीया’ का आज मंगलवार को निधन हो गया है। इससे पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

 

दरअसल दिवाली की रात रीता बहुगुणा जोशी की पोती ‘कीया’ कई बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। उसी दौरान किसी ने पटाखे जलाये और कीया उसकी चपेट में आ गई और झुलस गई।

कीया को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि 60% तक शरीर जल चुका है। इलाज जारी रहा लेकिन आज मंगलवार को सुबह कीया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight − three =