बीते कुछ दिनों से देश में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसे देखते हुए अब इस पर सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार इस पर पहले से ही विचार कर रही है और अब मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
BJP MP from Madha Pradesh's Ujjain, Anil Firojiya writes a letter to Union Home Minister Amit Shah, requesting him to bring a strict law in Parliament against Love Jihad.
The letter reads, "Cases of Love Jihad are coming to light in several states almost every day now." pic.twitter.com/u9nIMtkVT4
— ANI (@ANI) November 5, 2020
पत्र में एमपी में हुए लव जिहाद का जिक्र
गृह मंत्री को लिखे हुए पत्र में अनिल फिरोजिया ने कहा कि जैसा कि आप अवगत हैं देश में प्रतिदिन लव जिहाद के मामले देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लव जिहाद का मामला देखने को मिला।
जिसमें एक मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन करने पर जोर देने लगा। इस तरह के मामले मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में आते रहते हैं। इसलिए इस पर कई राज्य से पर कानून बनाने की सोच रहे हैं।
इस संदर्भ में मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया लव जिहाद जैसी हरकतों को देखते हुए संसद में जल्द से जल्द एक कठोर कानून बनाया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति इस घिनौनी हरकत को ना करें।