UP : कोरोना की तीसरी लहर के बचाव कार्य में जुटे भाजपा विधायक

Source - Google

UP : उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र के स्थानीय भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपनी विधानसभा में पिछली बार ऑक्सीजन की कमी से परेशान दिखे।

लोकेंद्र प्रताप सिंह

ऑक्सीजन की हो रही कमी से आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिले के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अपनी विधायक निधि से लगभग 40 लाख से मोहम्मदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड व ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार हो चूका है। बनकर तैयार हुए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी शैलेंद्र भटनागर व पूरी स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया।

UP : जन्माष्टमी के पर्व पर सीएम योगी ने दी जनता को सौगात

वहीं भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर बनाए गए पीकू वार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों से बात करते हुए आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना होने की बात कही।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 + 8 =