जम्मू कश्मीर में इन दिनों डीटीसी के चुनाव हो रहे हैं। इसी पर आज डल झील में शिकारा रैली निकालने के दौरान बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा की बीजेपी यहां विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं। जो लोग कहते थे कि यहां कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा आप देखे यहां तिरंगा भी है और उसे लहराने वाले भी।
भाजपा पार्टी यहां चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। जो लोग कहते थे कि यहां कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा। आप देखिए यहां तिरंगा भी है और उसे लहराने वाले भी: J&K में जारी DDC चुनाव के उपलक्ष्य पर भाजपा पार्टी द्वारा डल झील में शिकारा रैली निकालने पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन pic.twitter.com/MynksbXlXe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 70 सालों में पहली बार डीडीसी के चुनाव हो रहे हैं लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया है लोगों ने बुलेट को नकार कर बैलेट को अपनाया है।
आगे अनुराग ठाकुर ने गुपकार गठबंधन और आतंकवाद फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा की यहां के लोगों ने गुपकार गैंग, आतंकवाद, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार से मुक्ति पाने का निर्णय लिया है।