इस समय देश कोरोनावायरस से निपटने में लगा हुआ है। लेकिन इस बीच बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू से कई पक्षियों के मरने की पुष्टि हुई है। इसी पर आज एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री, अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू पर वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/EvFBJvbucJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
बैठक के बाद एमपी सीएम ने कहा कि बर्ड फ्लू किसी भी पोल्ट्री फार्म मे नहीं पाया गया है। केरल सहित दक्षिण के राज्य में बर्ड फ्लू मिला है। इन राज्यों से जो मुर्गा और मुर्गी आते हैं उस पर हम रोक लगाएंगे। चिंता की जरूरत नहीं है हम पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
वहीं अन्य राज्यों में भी सरकार अलर्ट हो गई है और बर्ड फ्लू से निपटने के लिए तैयारी कर रही है। राजस्थान में भी कई पक्षियों की मृत्यु हुई जिसके बाद अधिकारियों की बैठक बुलाकर रिपोर्ट देने को कहा गया और पक्षियों के सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
ये जरुरी खबरें भी पढ़ें
पीएम किसान सम्मान निधि में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होते ही किसानों के घर दौड़े अधिकारी