21 राज्यों को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को होगा लाभ

pradhan mantri matsya sampada yojana
image source - google

आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मत्स्य और पशुपालन क्षेत्रों के साथ-साथ किसानों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना व ई-गोपाल ऐप लांच किया। इससे इन क्षेत्रों से जुड़े और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

योजना को ऑनलाइन लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जितनी भी योजनाएं शुरू हुई है, उनके पीछे की सोच ही यही है कि हमारे गांव 21वीं सदी के भारत, आत्म निर्भर भारत की ताकत बने, ऊर्जा बने।

आज देश के 21 राज्यों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ हो रहा है। अगले 4 से 5 वर्षों में इस पर 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इसमें से आज 1700 करोड़ रुपए का काम शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधा पैसा पहुंचाया गया है। इनमें से करीब 7500000 किसान बिहार के ही हैं। अब तक करीब 6000 करोड़ रुपए बिहार के किसानों के बैंक खाते में जमा किए जा चुके हैं।

अब जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान

अपने संबोधन में आगे पीएम ने कहा कि अब भारत के गांव के पास ऐसे कलेक्टर बनेंगे जहां फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योग और उसी से जुड़े रिसर्च सेंटर भी होंगे। यानी एक तरह से हम कह सकते हैं जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × one =