Munger: आक्रोशित लोगों ने फुंका थाना, DM और SP पर बड़ी कार्यवाही

maa durga murti visarjan munger
image source - google

बीते सोमवार को दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के अवसर पर बिहार के मुंगेर में लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। जिसमें एक युवक की मृत्यु और 6 लोग घायल हुए थे। लोगों ने तुरंत इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की। कार्यवाही में देरी होने पर आज आक्रोशित लोगों ने एसपी लिपि सिंह और एसडीओ के कार्यालय में तोड़फोड़ की है।

आक्रोशित लोगों ने जमकर थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। दरअसल लोगों की मांग थी कि पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह और बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आमिर सुब्हानी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाए।

वहीं इस मामले पर मुंगेर के डीएम का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश रची गयी थी। उसी वजह से ये घटना घटी है। एसपी लिपि सिंह ने बताया था कि असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए पथराव कि वजह से 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए और थाना प्रभारी के सर में गंभीर छोटे आयी है।

CEO Bihar ने की कार्यवाही

बिहार चुनाव आयोग के CEO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मौजूदा स्थिति के मध्य नजर एसपी लिपि सिंह और डीएम मुंगेर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। ये जाँच 7 दिनों में पूरी कर रिपोर्ट देनी होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 9 =