दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बड़ा बवाल, पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल

maa durga murti visarjan munger
image source - google

नवरात्रि के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बिहार के मुंगेर में बड़ा बवाल हुआ। यहाँ पर पथराव किया गया और गोलियां भी चलने की बात सामने आयी है। इसमें कई लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इसका एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार बिहार के मुंगेर में पंडित दीनदयाल चौक पर बवाल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ है। यहाँ पर 28 अक्टूबर यानि कल से चुनाव होने है। इसलिए पुलिस ने सोमवार शाम तक प्रतिमा विसर्जित करने को कहा था। लेकिन लोग इसके लिए राजी नहीं थे।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की कई लोग माँ दुर्गा की प्रतिमा के पास शांति से बैठे है। तभी पुलिस आती है और लाठी चार्ज कर देती है। इसके बाद वहां पर भगदड़ मच जाती है। इस बीच लोगों के चिल्लाने और गोलियां फायर करने की आवाज़ आती है।

इस मामले पर क्या कहना है पुलिस का

मुंगेर पुलिस SSP लिपि सिंह ने बताया की कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से पत्थरबाज़ी की गयी। इसमें 20 पुलिस जवान घायल हुए है और थाना प्रभारी के सर में गंभीर चोटें आयी है। इसके बाद भीड़ की तरफ से फायरिंग हुई। जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और 6 लोग घायल है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × three =