कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो संदेश राहुल गांधी ने Tweet कर कहा ‘बदलाव की बयार है’…

Congress President Sonia Gandhi video message
image source - google

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘बदलाव की बयार है।’

क्या कहा सोनिया गांधी ने

सोनिया गांधी ने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने मार्ग से भटक गई है। ना उनकी करनी अच्छी है ना कथनी। मजदूर आज मजदूर है, किसान परेशान है और नौजवान निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है।

दलितों और महादलितों को बेहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज का पिछड़ा वर्ग भी इसी बदहाली का शिकार है। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ हैं, यही है आज बिहार की पुकार।

दिल्ली और बिहार की सरकार ‘बंदी सरकार’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली और बिहार की नीतीश सरकार को बंदी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापार बंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसलिए बंदी सरकारों के खिलाफ, एक नए बिहार के निर्माण के लिए बिहार की जनता तैयार है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 − 3 =