Bihar: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महागठबंधन को बताया पिटारा

pm modi attack on mamta government
image source - google

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन रैलियां करने वाले हैं। इनमें से पीएम एक रैली को संबोधित कर चुके हैं और अब दूसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि Corona संकट के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है, जहां इतनी बड़ी संख्या में मतदान होने वाला है। नज़र इस बात पर है कि खुद को सुरक्षित रखते हुए, बिहार लोकतंत्र को मजबूत कैसे करता है।

आज आप सब एक नए बिहार को बनते देख रहे हैं। RJD पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है। आज बिहार के हर गरीब के घर में बिजली का कनेक्शन है, उजाला है।

आज बिहार में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM जैसे संस्थान खोले जा रहे हैं। यहां बोधगया में भी तो IIM खुला है जिस पर करीब-करीब एक हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वरना बिहार ने वो समय भी देखा है, जब यहां के बच्चे छोटे-छोटे स्कूलों के लिए तरस जाते थे।

महागठबंधन को बताया पिटारा

NDA के विरोध में इन लोगों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं, उसकी (महागठबंधन की पार्टियों) रग-रग से बिहार की जनता वाकिफ हैं। वो लोग जो नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहें, आज वो NDA के विरोध में खड़े हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 10 =