JAP नेताओं पर टूट पड़े भाजपा कार्यकर्ता, जाने पूरा मामला

fight between bjp and jap workers
image source - google

कृषि बिल के विरोध में आज विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद बुलाया था। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच उनकी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कृषि बिल के विरोध में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए बीजेपी कार्यालय के सामने पहुंच गए। तभी बीजेपी कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर आ गए और दोनों पार्टियों के बीच हिंसक झड़प हुई। खबर के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने JAP के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा।

बिहार में चक्का जाम करने की कोशिश

बताया जा रहा है कि जन अधिकार पार्टी पूरे बिहार में चक्का जाम करना चाहती थी। नॉर्थ बिहार को जोड़ने वाला महात्मा गांधी सेतु को आज सुबह 6 बजे JAP के कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया था। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − 11 =