बड़ा उलटफेर, सपा के कब्ज़े में गई जैदपुर की सीट

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। जिला बाराबंकी के जैदपुर की सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हो गई है। सपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने दिवाली के मौके पर होली खेली हाथ मिलाकर एक दूसरे को बधाइयां दिया। जैदपुर की सीट पर कुल 218705 वोट डाले गए जिसमे समाजवादी पार्टी के गौरव कुमार ने 4509 वोटों के अन्तर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंबरीश को हरा दिया है।

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव, यहाँ पढ़े हर एक पल की अपडेट

यह रहा जैदपुर का नतीजा

  1. गौरव कुमार (समाजवादी पार्टी) : 77401 वोट
  2. अखिलेश कुमार आंबेडकर (बहुजन समाज पार्ट्री) : 17910 वोट
  3. अंबरीश (भारतीय जनता पार्टी) : 72892 वोट
  4. तनुज पुनिया (नेशनल कांग्रेस पार्टी) : 43356 वोट
  5. कैलाश नाथ बलदार (पीस पार्टी) : 3363 वोट
  6. सुरेश रावत (समदर्शी समाज पार्टी) : 896 वोट
  7. हरी नंदन सिंह (नागरिक एकता पार्टी) : 1363 वोट
  8. नोटा : 1524 वोट

About Author