बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा,रचा गया था सीएम बनने का ड्रामा

anant kumar
image source - google

उत्तरा कन्नड़ में भाजपा नेता अनंत के हेगड़े ने बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा महाराष्ट्र में देवेंद्र फणनवीस के दूसरी बार जल्दबाजी में सीएम बनने को लेकर किया गया है। भाजपा नेता अनंत के हेगड़े ने कहा की ‘महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे के लिए सीएम बने। इसके बाद फडणवीस ने स्तीफा दे दिया। उन्होंने ये नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी देवेंद्र फडणवीस सीएम बने। यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।’ आगे अनंत के हेगड़े ने कहा की केंद्र की ओर से 40 हजार करोड़ रूपए विकास के लिए महाराष्ट्र सीएम के पास आये थे। यदि महाराष्ट्र में शिव सेना,एनसीपी,कांग्रेस की सरकार आ जाती तो वो इस पैसे का दुरूपयोग करेंगे। इसलिए यह तय किया गया की एक ड्रामा रचा जायेगा। इसी लिए देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने और 15 घंटो के अंदर 40 हज़ार करोड़ रूपए केंद्र को वापस कर दिया।

महिलाओं के प्रति अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं-राजीव त्यागी

About Author