पाकिस्तान के कराँची में हुआ बड़ा विमान हादसा

pakistan plane crash
google

अभी अभी पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आई है की पाकिस्तान के कराँची में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। आपको बता दूँ की लाहौर से कराँची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। सूत्रों के मुताबिक विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा है। बताया जा रहा है की विमान गिरने से 3 मकानों में आग लग गई। जिन मकानों में आग लगी उनमें से कसी के बचने की कोई संभावना नहीं है। यह हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है।

पाकिस्तानी मिडिया के मुताबिक विमान में 98 यात्री सवार थे। जिनमें से 51 पुरुष और 31 महिलाएं 9 बच्चे थे। इस विमान दुर्घटना सभी के मारे जाने की खबर है। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने इस विमान दुर्घटना की पुष्टि की।आपको बता दूँ की फ्लाइट A-320, 98 यात्रियों को लेकर जा रही थी। विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अम्फान तूफान: पीएम ने किया 1000 करोड़ देने का ऐलान, भड़की ममता बनर्जी

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 98 यात्री सवार थे। इनमें से 85 इकॉनोमी और 6 बिजनस क्लास में सफर कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या कल्याण मंत्री ने विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − one =