bhulekh up: bhulekh naksha up इस तरह निकालें किसी भी जमीन की पूरी डिटेल्स

bhulekh up

bhulekh up: प्रिय पाठकों अभी तक आप अपनी ज़मीन संबंधी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे फिर भी आपका कार्य और जो भी जानकारी आपको प्राप्त करनी होती थी वह नहीं मिल पाती थी। इसी समस्या का समाधान है उ.प्र. भूलेख पोर्टल (up bhulekh portal)। अब भूलेख का नाम सुनते ही मन में कई प्रश्न उठते हैं जैसे कि

• उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल क्या है?
• भूलेख पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है?
• क्या यह पोर्टल विश्व्सनीय है ?
• क्या इसका संबंध खसरा खतौनी से है?
• उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से किस तरह अपनी या किसी कि जमीन कि जानकारी प्राप्त कि जा सकती है?

यह लेख आपको इन सभी प्रश्नो का उत्तर विस्तार में प्रदान करेगा एवं उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ का विवरण देगा।

उत्तर प्रदेश भूलेख (up bhulekh) पोर्टल क्या है?

तो सबसे पहले हमें समझना होगा की भूलेख का क्या अर्थ है। भूलेख का अर्थ है भूमि से संबन्धित लिखित जानकारी या फिर कह सकते हैं की ज़मीन का पूरा विवरण। ज़मीन का मालिक कौन इसके माध्यम से हम पता लगा सकते हैं।

ज़मीन पर किसी बैंक से लोन लेना हो या ज़मीन का बंटवारा करना हो , इन सभी चीजों मे भूलेख मुख्य भूमिका अदा करता है। भूलेख के और भी अन्य नाम हैं जैसे की जमाबंदी (खसरा खतौनी), भूमि अभिलेख ,भूमि का ब्योरा , खेत के कागजात, खेत का नक्शा, खाता आदि।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल (up bhulekh) सरकार की एक ऐसी पहल है जिससे किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन संबंधी सारी जानकारी घर बैठे मिल जाती है। उत्तर प्रदेश के भूमि रेकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उत्तर प्रदेश भूलेख को इस पोर्टल के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत किया गया है।

UP Bhulekh portal से आपको अपनी ज़मीन का पूरा ब्योरा ऑनलाइन मिल जाता है। बस इसमे आपको एक बटन दबाने की देरी है। तहसील के चक्कर लगाने से निजात दिलाने में इस पोर्टल ने एक सुविधाजनक मध्यम प्रदान कर दिया है।

Bhulekh UP Portal पर कौनसी जानकारियां मिलती है?

UP bhulekh portal आपकी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करवाने में सहायक है। जब आप up bhulekh के पोर्टल को खोलेंगे तो आप विभिन्न प्रकार बिन्दुओं को पाएंगे जो की निम्न रूप से दिये गए हैं –

• निष्क्रांत संपत्ति
• शत्रु संपत्ति
• राजकीय आस्थान
• राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
• भूखंड या गाटे का युनीक कोड जाने
• भूखंड | गाटे के बाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
• खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें
• राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति

भूलेख पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है?

UP bhulekh portal का उपयोग करना बहुत ही आसान है। कुछ मामुली से चरणों का पालन करके हम इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपको खसरा खतौनी के बारे मे जानकारी चाहिए तो up bhulekh पोर्टल खोलते ही जो पहला पेज आएगा उसमे “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें ” पर क्लिक करें।

उसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे सबसे पहले अपना जनपद चुने, फिर तहसील चुने फिर ग्राम चुने, यदि ग्राम ढूंढने में मुश्किल आ रही है तो ग्राम का पहला अक्षर डाल के भी ग्राम चुना जा सकता है।

उसके बाद जो पेज आपकी स्क्रीन पर दिखेगा उसमे आपको अपनी ज़मीन की जानकारी देनी होगी । इसमे 4 तरह से आप खोज सकते है। स्क्रीन पर 4 टैब दिखेंगे “खसरा/गाटा संख्या द्वारा” “खाता संख्या द्वारा” “खातेदार के नाम द्वारा”, या “नामांतरण दिनांक से”, इनमें से किसी का भी उपयोग करके आप अपनी ज़मीन की जानकारी के लिए खोज सकते हैं।

यह सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद आपको अपनी स्क्रीन पर भूलेख की सारी जानकारी दिखाई देने लगेगी। यह जानकारी को आप डाउन्लोड करके प्रिंट आउट भी करवा सकते हैं।

क्या यह पोर्टल विश्वसनीय है ?

UP Bhulekh portal सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसपे आप अपनी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और क्योंकि यह सरकार की एक पहल है इसलिए यह पूर्ण रूप से विश्वसनीय है । इसका निर्माण हुआ ही इसलिए है जिससे खसरा खतौनी की जानकारी सुव्यवस्थित ढंग से एक जगह उपलब्ध हो जाए ।

क्या इसका संबंध खसरा खतौनी से है?

जी हाँ , इसका पूरा संबंध खसरा खतौनी से ही है। भूलेख की जानकारी का अगर कोई दूसरा नाम हो तो वह खसरा खतौनी की जानकारी ही होगा। जमीन संबंधी सभी तरह की जानकारी व सूचना आपको up bhulekh पोर्टल पर मिल जाएगी। यूपी भूलेख पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन जमीनी विवरण देखने की सुविधा है ।

कोई भी व्यक्ति खसरा खतौनी संख्या देकर खाता विवरण की प्रति डाउन्लोड कर सकता है। साथ ही आपको यह भी बता दें की सुविधा का उपयोग कौन से जिले के लोग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले या गाँव का कोई भी व्यक्ति भूलेख की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकता है ।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

• इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राजस्व परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

• इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।

• होम पेज पर आपको स्क्रीन पर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा, वहाँ क्लिक करना है।

• इसके बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा जिस पर नीचे दिये गए कुछ विकल्प दिखाई देंगे।

• ऊपर दिये गए विकल्प में से आपको जिस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करनी है उस पर क्लिक करें।

• इसके बाद आप बताए गए कॉलम में यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरेंगें।

• अब आप को लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है

• इस प्रकार पोर्टल पर आपकी लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नक्शा (Map) डाउनलोड कैसे करें?

• सबसे पहले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की भू नक्शा ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

• ऐसा करने से आपके सामने होम पेज खुल जाता है।

• इस पेज पर व्यक्ति को दिये गए कॉलम में अपने जिले का नाम भरना होगा | इसी निर्दिष्ट स्थान पर अपना गाँव और तहसील भी भरना है।

• इसके बाद आपको अपने प्लॉट या खेत का खसरा संख्या क्लिक करनी है ।

• खसरा नम्बर पर क्लिक करते ही भू नक्शा आपके सामने आपकी स्क्रीन पर होगा।

• व्यक्ति यदि चाहे तो नशे को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकता है।

Jharbhoomi : Jharkhand land record and Jharbhoomi Naksha

कैसे जानें राजस्व गांव खतौनी का कोड?

• सबसे पहले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की अधिकारी वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

• ऐसा करने से आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

• अब व्यक्ति को अपना गाँव, जिला और तहसील दर्ज करना है।

• आपके अपने गाँव, जिले और तहसील के चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर राजस्व गाँव खतौनी का कोड उपलब्ध होगा।

• व्यक्ति यदि चाहे तो नक्शे को डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 5 =