UP : भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख ने जनसभा में भाजपा को कहा झूठा

source - google

UP : उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टीयो ने कमर कस ली है। इसके चलते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश भार्गव के दिशा निर्देश पर लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा 137 के संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम बिशन पुरी में एक अधिकार जनसभा के आयोजन किया गया। इस जनसभा मे भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर पहुंचे।

पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद राजभर ने कहा की उत्तर प्रदेश में आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में हम को कड़ी मेहनत कर अपनी पार्टी की सरकार बनानी है और अब हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यही नहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भागीदारी मोर्चा के साथ उत्तर प्रदेश 2022 में अपनी सरकार बनाएगी।

UP : सीएम योगी ने पूर्व सत्ताधारी सरकारों पर किया हमला, कहा अब्बाजान…

इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार केवल झूठे वायदे करना चाहती है और अब हाल ये हो गए हैं कि सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है और अब हमको सरकार बदलने की ओर ज्यादा ध्यान देना है क्योंकि जब सरकार बदलेगी तभी बदलाव होगा और देश उन्नत की ओर बढ़ेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty + 4 =