ग़रीबों के मसीहा भालचंद यादव ने ली अंतिम सांस

  • कुछ महीनों से उनको पीलिया की बीमारी थी जिसके चलते उन्हें कराया गया भर्ती
  • भालचंद यादव खलीलाबाद सीट से1999 से 2008 तक रहे सांसद

पूर्व सांसद भालचंद यादव का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार को देहांत हो गया। वह काफी लम्बे समय से बीमार थे। भालचंद पिछले लोकसभा चुनाव में खलीलाबाद सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे और 1999 से 2008 तक सांसद रहे। वह ज़िले के धाकड़ नेता थे और 2 बार उन्होंने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। भालचंद यादव के निधन के बाद उनके गृह जनपद संतकबीरनगर में शोक कि लहर दौड़ गई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

भालचंद यादव संतकबीरनगर स्थित भागता गांव के निवासी थे। पिछले कुछ महीनों से उनको पीलिया की बीमारी थी जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों पहले भर्ती कराया गया था। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार से उनकी हालत ज़्यादा खराब हो गई थी और गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर लिटाया गया। भालचंद यादव ने 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को दोपहर दो बजे अंतिम सांस ली।

About Author