अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में अभी तक की सबसे बड़ी जंगल की आग लगी है। इससे लगभग 471185 एकड़ जंगल जलकर राख हो चुका है और करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें कई लोगों की जान भी गई है।
अमेरिका में लगभग 282 जगहों पर आग लगी हुई है। जिसे बुझाने और राहत कार्य के लिए 2 हजार से ज्यादा फायर इंजन, 95 एयरक्राफ्ट और 196 बुलडोजर लगाए गए हैं। इन अलग-अलग जगहों पर लगी आग में से कैलिफोर्निया की 29 जगह ऐसी है जहां पर भीषण आग लगी हुई है। इसे बुझाने के लिए 14000 फायरफाइटर्स इस समय जूझ रहे हैं।
Today 14,000 firefighters are battling 29 major wildfires statewide. The latest numbers on all active wildland fires at:https://t.co/6s2QmGvwFi pic.twitter.com/l3VKr8Jwaj
— CAL FIRE (@CAL_FIRE) September 10, 2020
कैसी लगी आग
जानकारी के अनुसार शुरुआत में आग कुछ जगहों पर लगी हुई थी। लेकिन तेज हवा की वजह से आसपास के क्षेत्रों तक आग पहुंच गई। वेस्ट कोस्ट, कैलिफोर्निया, ऑरेगन सिटी, वॉशिंगटन, सन फ्रांसिस्को और मालडेन में कई जगहों पर आग लगी है।
खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। सिर्फ ऑरेगन सिटी से ही 500000 लोगों को शिफ्ट किया गया है।