बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने किये कई फेरबदल, 4 निरीक्षक व 7 उपनिरीक्षक के हुए तबादले

  • पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने किये कई फेरबदल।
  • 11 सितम्बर को हुई जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया यह निर्णय।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कई फेरबदल किये। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए करीब दर्जनों तबादले किये हैं। सूत्रों के अनुसार 4 निरीक्षकों व 7 उपनिरीक्षकों के तबादले किये हैं। लेकिन पुलिस विभाग में यह सब होना कोई बड़ी बात नहीं है और तबादले तो होते ही रहते हैं।11 सितम्बर को हुई जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

राजधानी लखनऊ के पुलिस महकमे में की गई फेरबदल

इनका किया गया है तबादला

1. श्री संतोष कुमार : थाना मसौली से बदल कर थाना सफदरगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए।

2. श्री प्रकाश चंद्र शर्मा : थाना बड्डूपुर से बदल कर थाना असंद्रा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए।

3. श्री मदन पाल : शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय से हटाकर थाना सतरिख के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए।

4. श्री अरुण कुमार सरोज : थाना दरियाबाद से उपनिरीक्षक से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए।

5. श्री उदय राज निषाद : स्वाट टीम से बदल कर थाना टिकैतनगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाए गए।

6. श्री दर्शन यादव : पुलिस अधीक्षक के पीआरओ से बदल कर शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए।

7. श्री विवेक कुमार सिंह : सफदरगंज के थानाध्यक्ष से बदल कर विशेष जाँच प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए।

About Author