प्लास्टिक बोतलों से बनी प्लास्टिक बोतल,अंदर फंसा इंसान

plastic bottle
image source - ANI

जैसा की सभी जानते है की प्लास्टिक आसानी से समाप्त नहीं होती और समाप्त होने के साथ भूमि,वायु,जिव-जंतु सभी को नुकसान पहुँचाती है। ये बात हम सभी जानते है पर चाह कर भी प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं कर पाते। एक तरह से प्लास्टिक हमारे जीवन का हिस्सा बन गयी है। छोटे से लेकर बड़े सामान तक,आज सब प्लास्टिक में पैक होकर आता है। जिसकी वजह से इसको अलग करना मुश्किल हो गया है पर इसका उपयोग कम किया जाये तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है।

इसी को लेकर केरला में एक अभियान चलाया गया जिसमे सन्देश दिया गया की मानव किस तरह से प्लास्टिक का आदि हो चूका है। इस अभियान में छोटी छोटी बोतलों से एक बड़ी बोतले को बनाया गया है जिसकी ऊंचाई 30 फ़ीट से ज्यादा है। इसमें एक दरवाजा भी लगाया गया है, जिसके अंदर लोग जाकर अनुभव कर सकते की प्लास्टिक किस तरह से हमारे चारो ओर मौजूद है और हम उसके अंदर फंसे हुए है। यानि चाह कर भी हम उसके अंदर से निकल नहीं सकते। इन सभी छोटी बोतलों में इंसान की आकृति को भी रखा गया है।

कोहरे के कारण हुए दनकौर हादसे पर सीएम ने किया शोक व्यक्त

ये एक बहुत बड़ी समस्या है। जो हर किसी के लिए हानिकारक है। सवाल ये उठता है की हम क्यों प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं कर पाते? इसका एक कारण ये भी है की हमे प्लास्टिक के मुकाबले दूसरी कोई चीज नहीं मिली जो प्लास्टिक की तरह मजबूत, टिकाऊ और सस्ती हो। साथ ही उससे पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचे। इसी वजह से सरकार द्वारा प्लास्टिक बैन किये जाने के बाद भी उसका उपयोग बंद नहीं होता और कुछ दिनों बाद फिर सरकार को बैन हटाना पड़ता है।

About Author