अयोध्या:राम जन्मभूमि की आधारशिला रखे जाने के बाद अयोध्या के साधु संतों में उत्साह

ayodhya news
ayodhya news

अयोध्या।राम जन्म भूमि की पीएम मोदी जी ने आधारशिला रखने के बाद अयोध्या के साधु संतों में बहुत उत्साह है और पूरी अयोध्या राम मय है और अयोध्या के संतों ने बताया कि राष्ट्रीय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी, हिंदू संगठनो व बजरंग दल ने लगातार जिस तरीके से संघर्ष किया यह उसी का परिणाम है जिसके लिए लोगों ने इतना संघर्ष किया और इसमें कितने कारसेवको का जीवन चला गया वह सपना 5 अगस्त को पूरा हुआ और राम मंदिर का कि आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रखी और राम मंदिर का निर्माण कार्य की शुरुआत हुई।

ayodhya news
ayodhya news

वही रामा दल के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने बताया कि जब राम जन्मभूमि का पूजन व आधारशिला रखी गई तब रामा दल ने 51 घंटे का यज्ञ का आयोजन आरंभ किया जो कल अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ। यह उन लोगों के लिए था जो अपने अपने घरों में पूजा पाठ की और पूरा लाइव टीवी पर देखें इसका फल राम जी जरूर देंगे।

ayodhya news
ayodhya news

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला मोदी जी ने रखी है इसका पूरे देश वाशियो और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत भारी उत्साह है और बहुत ऐतिहासिक व सुखद क्षण है छोटे से लेकर बड़े तक माता बहनों में खुशी का माहौल है 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद माननीय मोदी जी ने इसका शुभारंभ किया यह बहुत ही अविस्मरणीय है।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12 − one =