अयोध्या विवाद: अंबेडकर नगर के कॉलेजों में बनीं जेल

temporary jail in ambedkar nagar
image source google

अयोध्या राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अम्बेडकरनगर जनपद में आठ अस्थाई जेल बनाया गया है। यह जेल अंबेडकर नगर के अलग-अलग कॉलेजों में बनाई गई है।

दरअसल, अम्बेडकरनगर जिला अयोध्या और फ़ैजाबाद से सटा हुआ है। लिहाजा अगर फैसले के बाद कोई ऐसी स्थिति बनती है, तो लोगों को इन जेलों में रखा जाएगा। अकबरपुर थानाक्षेत्र में 3 अस्थाई जेल, टाण्डा, जलालपुर, जैतपुर, भीटी और आलापुर थानाक्षेत्र में एक-एक अस्थाई जेल बनाई गई है। सेल में कई इंस्पेक्टर व दरोगाओं की भी तैनाती की गई है।

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द ही फैसला आ सकता है। इसलिए अयोध्या में पुलिस की टीम जिले के अलग अलग स्थानों पर तैनात है और सभी स्थानों की निरंतर जांच की जा रही है। लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा गया है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक घटना होने पर उन लोगो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। नेताओ और मंत्रियो से भी अयोध्या मामले पर किसी भी तरह बयानबाजी ना करने को कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले का फैसला अगले हफ्ते तक सुना सकता है। इसलिये जिले के लोगो की सुरक्षा के लिए अयोध्या जिलाधिकारी एवं एसीपी ने पुख्ता इंतज़ाम किये है।

temporary jail in ambedkar nagar अयोध्या विवाद फैसले को लेकर देश के सभी जिलों और गावों के लोग बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। सालो पुराने चल रहे इस विवाद का फैसला नवंबर माह के मध्य में आ सकता है। फैसले के बाद कोई बड़ी घटना ना हो इसलिए सुरक्षा इंतज़ाम को और भी सख्त कर दिया गया है और अम्बेडकर नगर के विभिन्न स्कूलों में अस्थायी जेल बनाये गए है।

About Author