अयोध्या : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का भगवान राम को लेकर बड़ा बयान

Vijay Bahadur Pathak - BJP State Vice President and Member of Legislative Council
Vijay Bahadur Pathak - BJP State Vice President and Member of Legislative Council

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि भगवान राम के जन्म स्थान पर राम मंदिर का निर्माण कभी पार्टी का राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा। यह हमारी आस्था का विषय है। वहीं भगवान राम को काल्पनिक बताने पर सपा आड़े हाथों लिया है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद ऐसा बयान से समाजवादी पार्टी का चरित्र स्पष्ट हो जाता है. जब राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ तो अयोध्या में भगवान राम पर इस तरह बयान देना समाजवादी पार्टी के दीवालियापन की स्थिति स्पष्ट करता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने रामलला के दर्शन किये

ayodhya news
ayodhya news

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने की शक्ति देने की कामना की।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के चरित्र पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। भगवान राम को काल्पनिक बताने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण सभी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा रामलला के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण हमारी आस्था का विषय है। भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर भगवान राम को काल्पनिक बताना समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं के दिवालियापन को प्रदर्शित करता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी दलों पर साधा निशाना

 

Vijay Bahadur Pathak - BJP State Vice President and Member of Legislative Council
Vijay Bahadur Pathak – BJP State Vice President and Member of Legislative Council

ब्राह्मणवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांट कर राजनीति वालों का कभी भला नहीं होने वाला।बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोहरे चरित्र पर जी रही है।आंदोलनों के बहाने वह विभागों से पैसा वसूलने का काम करती है।जम्मू कश्मीर से 35A और 370 हटाने पर कांग्रेसमें स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक्ट की वापसी की योजना बनाई थी।कांग्रेस नैतिकता का पालन नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश में जाति और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है।बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने प्रियंका गांधी द्वारा योगी सरकार पर राज्य अंतरण को लेकर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि क्राइम की हर सूचना पर प्रशासन और शासन त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करा रहा है।अपराध हो रहा अपराध पर होने वाले कार्रवाई दोनों का आकलन करने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।सरकार अपराध पर प्रोएक्टिव होने होकर काम कर रही है।

 

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार पर पश्चिम खड़ी करने वाली प्रियंका गांधी स्वयं कठघरे में हैं।कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन के बहाने जी रही है। पैसा इकट्ठा करने के बहाने सरकार के विरोध का सहारा लिया जाता है। आगरा में बिजली कंपनी का विरोध कर इसी तरह कांग्रेस की ओर से धन इकट्ठा करने का कुत्सित प्रयास किया गया।जब आगरा में विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के बदले बिजली कंपनी के अधिकारियों से कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धन की मांग की।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty + 8 =