अयोध्या: रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बड़ा बयान

ayodhya news
ayodhya news

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी Ayodhya आये इसके लिए मै धन्यवाद देता हूं। चम्पत राय ने अपने बयान में कहा की ”सभी आलोचनाओं को दरकिनार कर पीएम मोदी आए. जब रामलला को उन्होंने साष्टांग प्रणाम किया तो अपने संस्कारों की झलक दी। उनकी विनम्रता को अभिनंदन करते हैं, प्रणाम करते हैं।

राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण को मूंछ का सवाल बताया। चंपत राय ने कहा, ”इस ऐतिहासिक दिन के लिए सैकड़ों लोगों ने रात दिन काम किया, सब पर भगवान की कृपा हो। सभी संतों को निमंत्रण देना आसान नहीं था, 90 संतों को बुलाया गया, 52 संत अयोध्या के शामिल हुए थे। ऐसा अवसर भी आएगा जब सभी संत अयोध्या आएंगे।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − eleven =