रायबरेली : अवैध हथियारों से लैस हमलावरों ने भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला

रायबरेली :। चाहे वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव हो 2017 विधानसभा चुनाव या फिर 2019 का लोकसभा लोकसभा चुनाव भाजपा की सरकार बनाने से पहले एक ही नारा और दावत है ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार लेकिन सारे वादे और दावे हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं क्योंकि आम आदमी नहीं बल्कि खुद भाजपा नेताओं पर हमले होने लगे हैं।

रायबरेली जिले का है जहां पर देर शाम भाजपा के प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार मंत्री कर्मवीर सिंह पर लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों व अवैध असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने उनको लहू लुहान कर दिया और जान से मारने की नियति से गोली भी चलाई लेकिन गोली उनको नही लगी।

भाजपा नेता ने अपनी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि 2 दिन पहले ही पुष्पेंद्र सिंह ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी और इस घटना को उनके लोगो के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पब्लिक लोग भी आ गए जिनके द्वारा 2 हमलावरों को भी पकड़ लिया गया है जिनको मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 1 =