धारा 370 वही हटा पायेगा जिसके कलेजे में हिम्मत होगी-सीएम योगी

google

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा पहुंचे और संविधान दिवस के इस अवसर पर सबको बधाई दी। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी ने सभा को सम्बोधित करते हुए संविधान से जुड़ी कुछ बातो के बारे में चर्चा की। उनकी बातों को विधानमंडल के संयुक्त सदन में सभी राज्यपाल ने बहुत ध्यान व शांति से सुना।

संविधान सभी के अंदर बसा है

सीएम योगी ने कहा की हमने संविधान ऐसा नही बनाया की जो कभी बदल नही सकता। न्याय, स्वतंत्रता,समता,बंधुता इस सब ने मिलकर हमारे संविधान को पूरे विश्व मे मजबूत किया है। इतना ही नहीं समय समय पर संविधान ने पूरे समाज का मार्गदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा की संविधान सभी के अंदर बसा है और संविधान भारत की विभिन्नता में एकता की शक्ति है। संविधान हमे मानवीय गरिमा की एकता के प्रति सचेत करता है।

लोकसभा: रक्षामंत्री ने कहा 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं शून्य के करीब

370 हटाने को हटाने की किसी ने हिम्मत नहीं की -योगी

सीएम योगी ने धारा 370 के बारे में कहा की भीम राव अम्बेडकर जी के विरोध के बावजूत धारा 370 का नियम बनाया गया था। लेकिन उस समय की सरकार ने इस पर ध्यान नही दिया। इसी कारण लागतार कश्मीर की स्थित खराब होती गई। लेकिन किसी भी नेता में धारा 370 हटाने की कार्यवाही को पूरा करने की हिम्मत नही थी। धारा 370 वही हटा पायेगा जिसके कलेजे में हिम्मत होगी। और यह हिम्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिखाई।

इस दौरान उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर में भी देश का कानून लागू होगा और यह विकास के लिए जरूरी है। पाक अधिकृत कश्मीर के लिए अमित शाह जी ने कहा है कि वह भी भारत में होगा। जम्मू कश्मीर अब सच मे भारत का स्वर्ग बनेगा। यह वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष था।

About Author