झाँसी : टीम राष्ट्रभक्त द्वारा किया गया शस्त्र पूजन, शस्त्रों पर हुई पुष्प की वर्षा

Arms worship
Jhansi

झाँसी :। जिले में राष्ट्रभक्त संगठन के तत्वाधान में मेहंदी बाग के मानस मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहंदी बाग के महंत प्रेमदास जी महाराज ने की। प्रेमदास जी महाराज द्वारा सभी शस्त्रों का विधिवत रूप से अक्षत और रोली द्वारा पूजन किया गया एवं पूजन के बाद शस्त्रों पर पुष्प वर्षा की गई। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष दशहरा की 1 दिन पूर्व मनाया जाता रहा है लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के चलते इस बार कार्यक्रम विलंब से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनुराग उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि सनातन धर्म में शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी महत्व है, हमें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से सक्षम होना आवश्यक है समय आने पर हमें हथियार उठाना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सुडेले उपस्थित रहे जिन्होंने शस्त्रों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया साथ ही अनावश्यक रूप से शस्त्रों के प्रदर्शन को गलत बताया। हिंदू जागरण मंच के महानगर उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा शस्त्र विपत्ति के समय हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं शस्त्र धारण करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जितना सम्मान हम शास्त्रों का करते हैं उतना सम्मान हमें शस्त्रों का भी करना चाहिए।

बताते चले कि राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है हम गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हैं लेकिन हमें याद रखना चाहिए यमुना आकर गंगा में समाहित होती है गंगा कभी यमुना में समाहित नहीं होती, लव जिहाद के मुद्दे को उठाते हुए अंचल अड़जरिया ने कहा इस समय लव जेहाद और लैंड जेहाद देश के सामने गंभीर मुद्दे हैं कई बार प्रशासन ऐसे कुकृत्य पर कार्यवाही करता है लेकिन कई बार कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के चलते कोताही भी बरती जाती है, जिससे अराजक तत्वों को संरक्षण मिलता है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं यदि लव जिहाद का कोई मामला सामने आता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए यदि इन मामलों पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो हमें मजबूरन हथियार उठाना होगा।

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − six =