Ramayana: रामानंद सागर की रामायण में अमरीश पूरी थे पहले रावण

amrish puri was the first ravana in ramayana

रामानंद सागर का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो Ramayana हर घर में आज भी गूंजता हैं| यहाँ तक की लॉक डाउन के समय में जब दुबारा इसे टीवी पर प्रसारित किया गया, तब यह सबसे ज्यादा देखने वाला शो था| बता दे हाल ही में 8 नवंबर को रामायण में लंकापति रावण का मुख्य किरदार निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी का जन्मदिन था| Arvind Trivedi 82 साल के पुरे हो चुके हैं और मुंबई में ही रहते हैं|

Ramayana में सीता की भूमिका निभाने वाली Dipika Chikhlia ने उन्हें ‘आज तक के बेस्ट रावण’ के रूप में जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत की कामना की| इसके साथ ही लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले Sunil Lahri ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लम्बी और खुशहाल ज़िंदगी की कामना की| Arvind Trivedi अब लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने रावण के रोल की कहानी खुद सुनाई थी|

Sunil Lahri

केवट के किरदार का ऑडिसन दिया था

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अरविंद त्रिवेदी गुजरात से मुंबई केवट का ऑडिसन देने आए थे| दुनियाभर में रावण से मशहूर बने अरविंद को जब पता चला था कि रामानंद सागर Ramayana बना रहे हैं और जोरो शोरो से कास्टिंग चल रही हैं| तब वह तुरंत ऑडिसन के लिए मुंबई आ गए और रामायण में केवट का किरदार निभाना चाहते थे| अरविंद जी ने खुद इंटरव्यू में साँझा किया हैं कि ‘कास्टिंग करने वाले सभी लोग यह चाहते थे कि रावण का किरदार अमरीश पूरी निभाए, लेकिन जब मैं केवट का ऑडिसन देकर जाने लगा तो मेरी बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड को देखकर रामानंद सागर जी ने कहा- मुझे मेरा रावण मिल गया|

आसान नहीं था रावण बनना

अरविंद ने बताया हैं कि रामायण में रावण के किरदार को निभाना आसान नहीं था| उन्होंने बताया हैं कि शूटिंग के लिए तैयार होने में उन्हें पुरे पांच घंटे लगते थे| उनकी कॉस्ट्यूम इतनी भरी होती थी कि मुकुट ही सिर्फ 10 किलो का हुआ करता था| जिसके साथ उन्हें कई भारी- भरकम आभुषण और वस्त्र भी पहनने होते थे| अरविंद जी ने यह भी बताया था कि जब वह इस किरदार को निभा रहे थे, तब उनके पास इतने संसाधन भी नहीं थे| ‘रामायण की शूटिंग गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास उमरगाम में हुआ करती थी|

”मैं हमेशा बंबई से ट्रेन पकड़कर उमरगाम जाया करता था| ट्रेन में सीट भी नहीं मिलती थी इसलिए खड़े होकर जाना पड़ता था| लेकिन जब धारावाहिक टीवी पर आने लगा तो लोग मुझे ट्रेन में बैठने के लिए सीट दे दिया करते थे, और पूछा करते थे कि अब धारावाहिक में आगे क्या होने वाला है| मैं सबसे मुस्कुरा कर कहा करता था आप इसी प्रकार धारावाहिक देखो, पता चलेगा|’

Ramayana के रावण असल ज़िंदगी में हैं राम के भक्त

अरविंद त्रिवेदी जी जिन्होंने रावण की भूमिका निभाई हैं, लेकिन वह अपने असल जीवन में भगवान राम और भगवान शिव के भक्त हैं| आपको बता दे जब वह शूटिंग पर जाया करते थे, तो हमेशा घर से भगवान राम की पूजा करके निकलते थे| पूजा ही नहीं बल्कि वह भगवान राम के लिए उपवास भी रखते थे, क्यूंकि शूटिंग के दौरान उन्हें भगवान राम के लिए बुरे शब्दों का प्रयोग करना होता था| इसी गलती के प्रायश्चित के लिए वह व्रत रखते थे|

ramayan ravan arvind ram bhakt
ramayan ravan arvind ram bhakt

अरविंद त्रिवेदी अब काफी उम्रदराज़ हो चुके हैं| उनके करियर की बात करे तो उन्होंने शुरुवात गुजराती रंगमंच से की थी| हिंदी और गुजराती मिलाकर अरविंद लगभग 300 फिल्मो में काम कर चुके हैं| रावण की भूमिका निभाने के बाद उन्हें लोकसभा का सदस्य बनने का मौका मिला और 1991 से 1996 के बीच वह बीजेपी से सांसद रहे|

Ayodhya: विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति होगी Shri Ram की, जानिए क्या है पूरा प्लान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × five =