अमेठी:यूथ कांग्रेस के नए प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

amethi news
amethi news

अमेठी।जनपद अमेठी के पूरे प्रेमशाह स्थिति कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता राजू ओझा की ओर से यूथ कांग्रेस के नए प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियो को सम्मानित किया गया।इसके पूर्व गांधी जी की प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

amethi news
amethi news

बता दें की सोमवार को घोषित गौरींगज विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक निवासी नए पदाधिकारियो को बरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में फूल माल्यार्पण गमछा भेंट व लड्डू खिलाकर सभी पदाधिकारियो को सम्मानित किया गया। राजू ओझा ने कहा भाजपा भ्रम फैलाकर देश को गुमराह कर रही है।भाजपा के झूठ को अब देशवासी समझ रहे है,इसी सभी मुद्दों को लेकर अब हम सबको जनता के बीच जाकर बताना है।ओझा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लगातार हम सब युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।इस अवसर पर दर्जनों युवक मौजूद रहे।

रिपोर्ट-राहुल शुक्ला ( अमेठी)

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × two =