हाथरस: रेप पीड़िता की मौत, पूरा देश आक्रोश में अक्षय कुमार ने भी…

19 year old girl raped
image source - google

हाथरस में कुछ दिनों पहले एक 19 वर्षीय लड़की के साथ हैवानों ने गैंग रेप किया था। जिसके बाद से उसका इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मौत और जिंदगी से जंग लड़ रही उस पीड़िता की आज मृत्यु हो गयी। इस खबर से पूरा देश आक्रोश में है और कार्यवाही की मांग कर रहा है। इस मामले पर अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय कुमार ने कहा मै निराश और बहुत गुस्से में हूँ। इस तरह की क्रूरता आखिर कब रुकेगी? हमारे कानून में सजा इतनी सख्त होनी चाहिए की उसके बारे में सोचकर अपराधी डर के मारे थरथराने लगे। दोषियों को फांसी दी जाये। कम से कम हम अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज़ तो उठा सकते है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल 14 सितम्बर को Hathras में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ कुछ लोगों ने गैंग रेप किया था। उन हैवानों ने रेप के बाद लड़की का गला घोटा, जीभ काटी और रीड की हड्डी तोड़ दी थी। उसको मरा समझकर हैवान वहां से चले गए थे।

इसके बाद पीड़ित लड़की को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते बाद 21 सितम्बर को पीड़िता को होश आया और उसने आपबीती बताई। जिसके बाद पूरा मामला खुला और जाँच तेज़ हो गयी। लेकिन न्याय मिलने से पहले ही पीड़ित लड़की ने दम तोड़ दिया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here