लड़कियों के कपडे उतरवाए जाने पर अखिलेश ने किया बीजेपी पर हमला

Bhuj case Gujarat
google

गुजरात के भुज में जिले में श्री सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में 68 लड़कियों के कपड़े उतरवाए जाने से बवाल मचा हुआ है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कॉलेज में किसी भी दूसरे छात्र और छात्रा से हाथ मिलाने तथा गले मिलने की भी इजाज़त नहीं है इसी लिए इन लड़कियों के कपडे उतरवाकर यह जांच की गए है कि ये लड़कियां मासिक धर्म से गुज़र रही हैं या नहीं। इसके साथ ही यह आदेश दिया गया है कि जो लड़कियां लड़कियां मासिक धर्म से गुज़र रही हैं वह पास वाले मंदिर में ना जाएं।

गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए जाने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है।

BJP के एक और सांसद पर चुनाव आयोग ने लगाया 96 घंटों का बैन

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि “भाजपा शासित गुजरात में नारी-गरिमा को तार-तार करते हुए, भुज के सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट की छात्राओं को दबाव डालकर जो अमर्यादित कार्य करने के लिए बाध्य किया गया है, उसे शब्दों में न लिखा जाना भी एक मर्यादा है। पूरे देश के युवा इससे आक्रोशित हैं। घोर निंदनीय”। इसके अलावा उन्होंने इस ट्वीट में एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है जिसमे कालेज की 68 लड़कियों के कपडे उठवाने की खबर लिखी हुई है और प्रशासन ने लड़कियों के कपडे उतारने को लेकर उनकी मर्ज़ी बताया है।

भुज में हुए इस मामले को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल, हॉस्टल की वार्डन तथा हॉस्टल की 2 महिला असिस्टेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। लड़कियों के कपडे उतरवाए जाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे परेशान करने वाली घटना कहा है। इस मामले को लेकर एक जांच समिति का गठन किया गया है जो हॉस्टल हॉस्टल में घटना की जांच करेगी और साथ ही इस तरह की घटनाएं होने पर आगे आने और बोलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 1 =