किसान आंदोलन: सरकार ने तैयार की 3 मंत्रालयों के अधिकारियों की लिस्ट

farmers protest
image source - google

कृषि बिल के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शन को खत्म करने और किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कल 32 किसान संगठनों की सरकार के साथ विज्ञान भवन में 3:00 बजे बैठक हुई थी। इसका कोई परिणाम नहीं निकला और किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखा है।

हालांकि कल एक बार फिर सरकार की किसान संगठनों के साथ बैठक होगी। जिसमें कोई निर्णायक फैसला लिया जा सकता है। वहीं सरकार किसानों को कृषि बिल के बारे में बताने के लिए कई मंत्रालयों के अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर रही है। इसमें कृषि ग्रह और उपभोक्ता मंत्रालय के अधिकारी के नाम लिस्ट में होंगे।

बॉर्डर पर डटे किसान

देश की राजधानी दिल्ली के कई बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी होती है तो वापस चले जाएंगे। अन्यथा किसान नेता जो भी आदेश देंगे उसका पालन करेंगे। आपको बता दें दिल्ली के सिंधु बॉर्डर, बुराड़ी, दिल्ली नोएडा, दिल्ली गाजियाबाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की वजह से काफी जाम है।

किसानों को भटकाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि जो मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम कर रही हो। ऐसी सरकार की नीति और नियत पर कैसे शक कर सकते हैं? सरकार ने बातचीत के रास्ते खोल रखे हैं।जो किसानों को बहका रहे है उनकी नियत में खोट है। वे किसानों के हितैषी नहीं है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 4 =