विकास दुबे के बाद अब योगी सरकार ने पूर्वांचल के डॉन पर कसा शिकंजा

mukhtar ansari gang

गाज़ीपुर – विकास दुबे मामले के बाद अब यूपी सरकार सख्त हो गई है और छोटे बड़े अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में पूर्वांचल का डॉन कहे जाने वाले मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कसा है।

पूर्वांचल के डॉन के हैं जाने वाले मुख्तार अंसारी की गैंग के 20 से 25 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा है और 7 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं ऑल मुख्तार गैंग के शूटर प्रकाश मिश्रा और बृजेश सोनकर की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

बता दें मुख्तार अंसारी इस समय जेल में है। इसके परिवार का पॉलीटिकल बैकग्राउंड रहा है। मुख्तार अंसारी विधायक रह चुका है। लेकिन यह गलत रास्ते पर चला गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और लगभग 15 साल से मुख्तार अंसारी जेल में अपनी सजा काट रहा है। खबर है कि यह जेल से भी अपने पूरे गिरोह को ऑपरेट करता है। इसलिए अब इस पर भी जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =