राजस्थान के बाद अब गोंडा में पुजारी पर जानलेवा हमला, जानें पूरा मामला

attack on a priest in Gonda
image source - google

खबर गोंडा से है जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के महंत को शनिवार की रात सोते समय गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत मे महंत को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। मंदिर के महंत पर जानलेवा हमले की खबर से जिले मे हड़कंप मच गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए और वारदात की छानबीन की जा रही है।

पूरा मामला 

इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव में महर्षि उद्दालक का आश्रम है। इसी आश्रम में रामजानकी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। बाबा सम्राट दास यहां के महंत हैं। शनिवार की रात जब वह मंदिर परिसर मे सो रहे थे तो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महंत सम्राट दास को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। गोली उनके कंधे पर लगी है। वहीं गोली चलने का आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जगे तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

आनन फानन में महंत को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। महंत पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और वारदात की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में जमीन विवाद का मामला सामने आया है।

इंसानियत हुई शर्मसार, मंदिर की जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर पुजारी को..

बताया जा रहा है कि मंदिर के नाम से करोड़ो रुपये की जमीन है और इसी जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। कुछ दिन पहले भी इसी जमीन के लेकर बाबा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बाबा को पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। बाबा के सुरक्षा मे दो होमगार्ड जवानों को लगाया गया था। फिलहाल महंत की तहरीर पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया मामला 

वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि रामजानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की रात करीब दो बजे गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। महंत को जिला अस्पताल मे लाया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हे लखनऊ रेफर किया है। महंत की हालत ठीक है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने महंत की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए दो आरोपी पुलिस हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सतर्कता बरती जा रही है।

Reporter – Atul Yadav

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen + 15 =