सरकार का दावा और महिला सशक्तिकरण की बात करें तो कई सवाल उठने लगते हैं लेकिन हकीकत को पता किया जाए तो सिर्फ राजनीति अब पेशा बन चुकी है। जिसका शिकार हो रही है पूजा, जो हैलट अस्पताल में मौत की भीख मांग रही है। पूजा महिला सशक्तिकरण की बहुत बड़ी मिसाल है।
दरअसल पूजा को पहले फिनायल पिलाया गया, फिर उसके शरीर को एसिड से जला दिया गया लेकिन समय रहते धरती के भगवान यानी हैलट के डॉक्टरों ने पूजा को बचा लिया। लिखित जांच रिपोर्ट भी दी कि पूजा के साथ किस तरह की वारदात को अंजाम दिया होगा।
Beti Bachao Beti Padhao Yojna (bbbp) कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
अफसोस कि उत्तर प्रदेश पुलिस और राजनीति गलियारे में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो पूरे समाज की छवी को दागदार बना रहे हैं। लड़की के हालातों पर बर्रा थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो कैबीनेट मंत्री सतीश महाना के नाम पर छुटभैया नेता पूजा के साथ नाइंसाफी करने में लगे हुए हैं।