छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की फोटो की वायरल

lucknow news
google

आजकल हमारे देश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहें है। कितना हम हम लोगो को इसके प्रति जागरूक क्यों न ले जैसा की हम सब जानते है की आज कल सोशल मिडिया का जवाना है। हम कोई भी अच्छी से अच्छी खबर और बुरी से बुरी खबर की जानकारी सोशल मिडिया के जरिये प्राप्त कर सकते है। जहां एक तरफ सोशल मिडिया हमारे लिए बहुत अच्छा साबित हुआ है। तो कहि न कहि हमारे लिए बुरा भी है। क्योकि यह सब इसके उपयोग के ऊपर है। अगर आप इसका अच्छा उपयोग करेंगे तो यह अच्छा है और बुरा उपयोग करेंगे तो बुरा है।

ऐसी ही एक सोशल मिडिया से जुडी एक शर्मनाक खबर सामने आई है जिसके बारे में सुनकर आपका सर शर्म से झुक जायेगा। दरअसल लखनऊ के दुबग्गा इलाके में नशे में धुत एक आरोपी ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की। उसके बाद छात्रा द्वारा इसका विरोध करने पर उस आरोपी ने छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

जानकारी के मुताबिक वह छात्रा नगराम में रहने वाली है वह शाम को किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान उसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। हालाँकि पीड़िता द्वारा शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। आपको बता दूँ की काकोरी निवासी छात्रा के अनुसार इटौली निवासी राजकिशोर अक्सर उसे रह चलते परेशान करता था। छात्रा ने बताया की उसने कई बार आरोपी को चेतावनी भी दी थी। लेकिन इसका आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।

छात्रा ने आरोप लगते हुए बताया की वह सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक कर अभद्रता की। घर लौटने के बाद छात्रा ने परिवार को आपबीती बताई। इस बीच परिचितों से छात्रा को पता चला कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो अपलोड की है। इंस्पेक्टर काकोरी घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

आजकल हमारे देश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहें है। कितना हम हम लोगो को इसके प्रति जागरूक क्यों न कर दे लेकिन वो कहावत कहि गई है न कुत्ते की दुम हमेशा टेढ़ी ही रहती है। कभी सीधी नहीं हो सकती। जैसा की हम सबको पता है की अभी हाल ही में हमारे पूरे देश में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। लेकिन उसके बाद क्या ये सिर्फ एक दिन का दिखावा ही था।

जैसा की हम सब जानते है की हमें हमेशा औरतो का सम्मान करना चाहिए। यह बात कहते तो सब है लेकिन बहुत कम ही लोग कर पाते है। इसलिए हमें कहने की नहीं करने की जरुरत है। शायद यही कारण है की हर तरफ महिलाये पुरुषो से ज्यादा आगे जा रही है। क्योकि महिलाओं की तो सोच बदल गई है मगर कही न कहि अभी भी हमारे समाज के कुछ लोगो की सोच वही की वही है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर मैं आपको ये सब क्यों बता रही हूँ तो आइये जानते है आगे की खबर।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − 5 =