अभिषेक प्रकाश बने लखनऊ के नए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने फिर कल देर शाम को जनता की सुरक्षा और पुलिस शासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ,कल यानि 31 अक्टूबर को 22 आईपीएस सहित दो पीपीएस के तबादले किये है। इसी तबादले के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी ने अभिषेक प्रकाश को राजधानी लखनऊ की कमान सौंपते हुए,उनको लखनऊ राजधानी का जिलाधिकारी बनाया गया।

बता दे की अभिषेक 2006 की बैच के अधिकारी है। अभी तक वे हमीरपुर ज़िलाधिकारी का पद संभाल रहे थे। यह अभी तक सचिव गृह डीएम पश्चिमांचल तथा ,विधुत वितरण निगम लिo, निदेशक नेडा एवं तमाम जिलो के ज़िलाधिकारी पद पर रह चुके हैं। अब इनका तबादला करके इनको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का डीएम बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के द्वारा राजधानी की कमान सौंपते ही उन्होंने राजधानी लखनऊ का कार्यभार संभाल लिया है। बता दे की लखनऊ के नए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुँच कर राजधानी का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यभार की ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में रजिस्टरों का निरीक्षण किया।

About Author