यूपी के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने पुलिस के सामने कहा कि सीएम ‘योगी आदित्यनाथ की मौत निश्चित है।’
इसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है और AAP विधायक की आलोचना की जा रही है। दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि ये हैं केजरीवाल जी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती! जिस पार्टी के नेता एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जान से मारने की खुले आम धमकी दे सकते हैं, सोचिए वो जनता के साथ क्या करते होंगे।
ये हैं केजरीवाल जी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती! जिस पार्टी के नेता एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जान से मारने की खुले आम धमकी दे सकते हैं, सोचिए वो जनता के साथ क्या करते होंगे। pic.twitter.com/TJlsC3Ncxu
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 11, 2021
क्या है पूरा मामला
दरअसल आप विधायक रायबरेली दौरे पर आये हुए थे। सिचाईं विभाग के गेस्ट हॉउस में उनकी पुलिस के साथ किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। जिसमें सोमनाथ भारती ने कहा कि जो-जो मेरे साथ बदतमीज़ी कर रहा है। उन सबकी वर्दी मै उतरवाउंगा, सीएम योगी को जाना होगा। तभी किसी ने उनपर स्याही डाल दी जिससे आप नेता आग बबूला हो गए और सीएम योगी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे डाला।
सोमनाथ भारती को किया गया गिरफ्तार
आप नेता सोमनाथ भारती पर अमेठी जनपद में जगदीश पुर कोतवाली में 505 और 53 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आप विधायक अमेठी की सीमा में जैसे ही प्रवेश किये उनको गिरफ्तार कर लिया गया।