आज सुबह असम में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे काफी नुकसान भी हुआ है। अभी तक जानकारी के अनुसार सड़क, घरों और बिल्डिंगो में दरारें आ गई है और कोई जनहानि नहीं हुई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि आज सुबह 7:51 बजे असम के सोनितपुर में रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया।
असम: आज सुबह आए भूकंप से गुवाहाटी में बिल्डिंगों में दरारें आईं। pic.twitter.com/nm76rT5Nvz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में आए भूकंप को लेकर मुख्यमंत्री से बात की और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में भूकंप को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर दिए ये 10 सुझाव
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम में तेज़ भूकंप आया है। मैं सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। मैं सभी ज़िलों से अपडेट ले रहा हूं।