इस समय बॉलीवुड में हैरान कर देने वाली खबरे लगातार सामने आती जा रही है। यही नहीं ये खबरे ऐसी होती है जिनकी शायद आपनें या हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल अभी हाल ही में कुछ दिनो पहले एक महिला ने दावा किया था की वह सिंगर अनुराधा पौडवाल की बेटी है। इतना ही नहीं उसने तो अनुराधा पौडवाल पर 50 करोड़ का जुर्माना भी लगा दिया था।
15 की उम्र में ही माँ बन चुकी है ऐश्वर्या
दरअसल 45 वर्षीय महिला का दावा था कि अनुराधा और उनके पति अरुण पौडवाल उनके जैविक माता-पिता हैं। महिला के जन्म के बाद करियर के लिए अनुराधा ने उसे अपने दोस्त के यहां सौंप दिया था। अभी इस खबर का कोई सही से दोबारा अपडेट नहीं आ पाया की इसी तरह अब एक शख्स का दावा है कि खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मां है।
इस आदमी ने किया दावा
आपको बता दे की 32 साल के इस शख्स का नाम संगीत कुमार है जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने बताया कि उसका जन्म 1988 में लंदन में आईवीएफ के जरिए हुआ था। उस वक्त ऐश्वर्या की उम्र केवल 15 साल थी। संगीत ने बताया कि उसके जन्म के बाद ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल तक शख्स की देखभाल की। फिर उसके पिता (आदिवेलू रेड्डी) उसे विशाखापट्टनम लेकर आ गए। इस शख्स ने अपने रिश्तेदारो पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संगीत के बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।
जानिए कौन है जावेद अख्तर के घर की बनने वाली नई बहू
क्या यह शख्स सच में है ऐश्वर्या का बेटा
जानकारी के मुताबिक संगीत चाहता है कि वह मुंबई में शिफ्ट होकर ऐश्वर्या के पास ही रहे। बताया यह भी जा रहा है कि यह शख्स अपनी शिकायत पुलिस के पास लेकर गया था। लेकिन पुलिस ने उसे मानसिक रोगी करार दिया।
वहीं अगर हम बात करे ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की तो पिछली बार वह अगस्त 2018 में फिल्म फन्ने खान में नज़र आईं थीं। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वह मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म (Ponniyin Selvan) में दिखाई देगी।