कानपुर में हिंसा को लेकर 15 लोगों पर कार्यवाई, 12 गिरफ्तार

CAA Protest
google

उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में यतीमखाना पुलिस स्टेशन के इलाके में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देर रात बवाल मच गया था। बवाल के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। बवाल में शामिल 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही है। साथ ही 1500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी ईस्ट का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जाँच करके उपद्रवियों की पहचान कर तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें जगह जगह दबिश दे रही हैं। सरकारी संपत्ति को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी इन्हीं लोगों से की जाएगी। कानपुर में लगातार दो दिन की हिंसा के बाद पुलिस के लिए हालात काबू करना एक चुनौती बन गया है।

मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार, 100 अवैध हथियार जब्त

एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। यदि हालात सामान्य नहीं होते हैं तो कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान यतीमखाना की मस्जिद के अंदर करीब आठ दस लोग फंस गए थे जिनमे छोटे बच्चे भी शामिल थे। मस्जिद के इमाम ने लगभग 8:00 बजे इस बारे में बताया तो एसएसपी और डीएम के निर्देश पर उन लोगों को बचा कर बाहर निकाला गया व सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया।

About Author