आज भारत को दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक राफेल मिलने वाला है। 5 Rafale अम्बाला Airport पर आज लैंड करेंगे।
• अम्बाला एयरपोर्ट पर आज लैंड होंगे 5 राफेल
• आस-पास के गावों में धारा 144 लागू
• फोटो-वीडियो लेने पर रोक
• नियमों को तोड़ने वालों पर तुरंत FIR
लेकिन राफेल के आगमन से पहले ही Ambala में धारा144 लागू कर दी गयी है। सड़कों ,फ्लाईओवर पर किसी भी वाहन और व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं है।
आखिर क्या है कारण
दरअसल ये फैसला हाई कमांड द्वारा National Security को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पुलिस ने Ambala Airport के आस-पास के गावों में जाकर लोगों को सूचित कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति बिन वजह घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही छत पर जायेगा। Photo लेना और Video बनाना सख्त मना है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कि जाएगी।
अम्बाला DSP मुनीश सहगल ने कहा कि Rafale आज भारत आ रहे है तो लोगों को उत्सुकता होगी उसकी फोटो लेने और वीडियो बनाने कि। क्योंकि ये National Security का सवाल है, इसलिए ये फैसला लिया गया है। हाई रेंज बिल्डिंग ,फ्लाईओवर,पास की सड़कों पर बिन वजह लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है।