महाराष्ट्र: 12 महीने के लिए BJP के 12 विधायक ससपेंड

12 BJP MLAs Suspended
image source - google

महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई और थोड़ी देर में ही यहाँ OBC आरक्षण को लेकर BJP के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ये विधायक वेल में आ गए और राजदंड को उठाने की कोशिश की।

स्पीकर के रोल में भास्कर जादव से बहस की और लगभग अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद सदन में महाराष्ट्र के पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्टर अनिल परब ने ये प्रस्ताव रखा की ऐसा व्यवहार करने वाले उन सभी विधायकों को ससपेंड किया जाये। जिसके बाद ये कार्यवाही की गयी।

बता दें जिन 12 विधायकों का निलंबन हुआ है वो सभी दिग्गज नेता है। जैसे जयकुमार रावल, योगेश सागर, नारायण कूचे और कीर्ति कुमार संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरिश महाजन, अतुल भटखल्कर, पराग अलवणी, हरीश पिंपले, राम सातपुते विधायकों को एक साल के लिए ससपेंड किया गया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत के DNA वाले बयान पर BSP प्रमुख ने क्या कहा?

वहीँ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र की अगुवाई में BJP के विधायकों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि मेरे विधायकों ने अपशब्द का उपयोग नहीं किया है। स्पीकर के चुनाव को लेकर जो गर्मागर्मी चल रही थी। सदन में BJP की सदस्य संख्या कम करने के लिए जूते आरोप लगाकर ऐसा किया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − five =